Padma Shri Award: भारत में कुल चार नागरिक सम्मान दिए जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दिए जाने वाले पुरस्कार में पद्मश्री शामिल हैं। भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हैं। पद्म श्री 2023 में 91 लोगों को पद्म श्री मिला हैं। इनमें 19 महिलाएं व सात लोग मरणोपरांत सम्मानित किए गए हैं। साल 2023 तक कुल 3,421 लोगो को भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया जा चुका हैं। पद्म श्री पुरस्कार को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी खबरे चर्चा में हैं, ओलंपिक विजेता बरंजग पुनिया ने साक्षी मलिक के सपोर्ट में अपना पद्मश्री वापस कर दिया हैं। आज हम आपको बताते हैं कि पद्यश्री विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर कितने रूपए व क्या-क्या इनाम दिए जाते हैं।

पद्मश्री पुरस्कार में कितने पैसे मिलते-

पद्म श्री पुरस्कार जब किसी को दिया जाता हैं तो भारत के राष्ट्रपति उन्हें एक प्रमाणपत्र व एक पदक से सम्मानित करते हैं। तो वहीं अगर इनामी राशि की बात करें तो पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को किसी भी प्रकार की कोई इनामी राशि नहीं दी जाती हैं। यह मात्र एक सम्मान हैं, जो भारत सरकार द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने के लिए दिए जाता हैं। पद्म श्री ही नहीं बल्कि किसी भी पद्म पुरस्कार में कोई धन राशि नहीं दी जाती हैं।

पद्मश्री कैसे मिलता हैं-

पद्म श्री या पद्म विभूषण या फिर पद्म भूषण किसी भी पद्म पुरस्कार के लिए आप खुद आवेदन कर सकते हैं। आपको लगता हैं कि आपने कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार व उद्योग जैसे क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया हैं तो आप खुद के लिए भी पद्म श्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके द्वारा पद्म श्री पुरस्कारो के लिए आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा गठित कमेटी इन्हें देखती हैं जितने भी लोग आवेदन देते हैं। उनके आवेदन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखती हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राष्ट्रपति के सामने रखे जाते हैं। वे इस पर अपना अप्रूवल देते हैं फिर हर साल 26 जनवरी को इनकी घोषणा की जाती हैं।