भारत में कानूनी तौर पर किन जानवरो को पालतू बनाया जा सकता हैं, जानिए
General Knowledge: भारतीय कानून के अनुसार इन जानवरो को पालना गैर-कानूनी हैं, यदि आपने पाला तो मिल सकती हैं, सजा

General Knowledge: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, तोता व अन्य जानवर रखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही जोड़ी में भी पालना पसंद करते हैं। ऐसा लगता हैं कि जानवर को रखना अब एक प्रकार का फैशन-सा हो गया हैं। आज हम जानते हैं कि किन जानवरों को कानूनी तौर पर पालतू जानवर बनाया जा सकता हैं। तो वहीं कई लोग घर में अकेले रहते हैं इसलिए सुरक्षा करने या बात करने के लिए जानवर को घर में रखना पसंद करते हैं। कई लोग अपना एनिमल लवर होते हैं। इसलिए पालतू जानवर रखते हैं। बता दें जानवरों के संरक्षण के बना कानून केवल कुछ ही जानवरो को पालतू बनाने की इजाजत देता हैं। आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन-से जानवर हैं, जिन्हें घर में पाला जा सकता हैं।
इन जानवरों को पालना हैं गैर-कानूनी-
कुत्ता पाल सकते या नहीं -
कुत्ता को पाला जा सकता हैं, ये तो आप जानते ही हैं लेकिन भारत में बहुत से नस्ल के कुत्ते मिलते हैं लेकिन उन्हें पालने की इजाजत नहीं हैं। कानूनी तौर पर जिन जानवरों को पालने की अनुमति नहीं हैं। उसकी सूची में जगली कुत्ते भी शामिल हैं। आप अपने घर में जंगली कुत्ते बिल्कुल भी नहीं रख सकते हैं। यदि आपने ऐसा किया तो आपको जेल जाना पड़ सकता हैं।
बिल्ली पाल सकते या नहीं-
कुत्तों के जैसे लोग अपने घर में बिल्ली पालना भी बहुत पसंद करते हैं। अक्सर आपने पेट की दुकान में देखा होगा कि वे लोग पशुपालक या विक्रेता को लाइसेंस लेकर अपनी दुकान पर कुत्तों, बिल्ली, मछली, पक्षी का बिजनेस करते हैं।
भेड. या बकरी पाल सकते या नहीं-
भारत में गाय, भैंस के अलावा भेड़ व बकरी भी पाली जा सकती हैं। इन्हें पालतू जानवर के तौर पर नहीं पाला जाता हैं। लेकिन हां इन्हें घर में पाला जा सकता हैं व इसकी इजाजत भी हैं लेकिन व्यवसाय के लिए कानूनी औपचारिकताएं करनी होती हैं।
कबूतर, खरगोश व मुर्गा पाल सकते या नहीं-
घरो में लोग कबूतर, खरगोश, मुर्गे को भी पालते हैं लेकिन इसके बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं कि इन जानवरों को भी पालने के लिए नगर-निगम में पंजीयन कराने की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं।
इन जानवरो को पालना हैं, गैर-कानूनी-
बहुत से लोग जानवर तो पाल लेते हैं लेकिन उनको इसके बारे मेें जानकारी नहीं होती हैं कि इन जानवरों को पालना कानूनरूप से सही हैं। इन जानवरो को पालना गैर-कानूनी हैं। जैसे- तोते, बतख, बंदर, ऊंट, सांप, कछुए और मगरमच्छ तक शामिल हैं.