MPPSC MP SET Result 2023: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया हो, वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए एमपीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट– mppsc.mp.gov.in. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहाँ से स्कोरकार्ड चेक करने के साथ ही कट-ऑफ भी देखा जा सकता हैं। मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट का आयोजन 36 विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त के दिन किया गया था। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद एमपी एसईटी सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है। तीन विषयों जिनके नाम- कॉमर्स, होम साइंस व लाइब्रेरी साइंस के परिणाम जारी कर दिया गया हैं।

ऐसे करे डाउनलोड-

  • मध्य प्रदेश स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक MP SET Result 2023 पर क्लिक करे।
  • जिसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • डिटेल लिखकर सबनिट कर दे व आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यहाँ से इसे चेक करे, डाउनलोड करें व प्रिंट ऑउट निकाल ले।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करके इसके साथ ही हर कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी चेक कर सकते हैं।