NEET PG 2023: जानिए 2023 में नीट की परीक्षा कब होगी और कबसे शुरू होगा आवेदन
NEET PG 2023 Update: स्नातकोत्तर मेडिकल यानी चिकित्सा पाठयक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्रो को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 की परीक्षा देनी होगी। इसको देने के बाद जो छात्र इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं। वो भारत की टॉप कॉलेजो में एडमिशन पा सकते हैं। हर साल इस परीक्षा को लाखो की संख्या में छात्र देते हैं। और इस साल भी इस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रो को इंतजार हैं नीटी पीजी 2023 की प्रवेश परीक्षा के लिए एप्लिकेशन फार्म की, चलिए इसके बारे में हर आपको विस्तृत जानकारी देते हैं।
NEET PG 2023 Application Form-
स्नातकोत्तर मेडिकल यानी चिकित्सा पाठयक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्रो को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 पंजीकरण दिसंबर 2022 में शुरू होने की संभावना है।
NEET PG 2023 Exam Date-
खबरो कि माने तो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 परीक्षा से संबंधित तारीखो के बारे में
- NEET PG 2023 के लिए पंजीकरण से शुरू हो सकता हैं- दिसंबर 2022
- NEET PG 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि हो सकती हैं - जनवरी 2023
- NEET PG 2023 एडमिट कार्ड जारी हो सकता हैं- फरवरी 2023
- NEET PG 2023 की परीक्षा तिथि जारी हो सकती हैं- पांच मार्च, 2023
- NEET PG 2023 का रिजल्ट जारी हो सकता हैं - अप्रैल 2023
- NEET PG 2023 स्कोर कार्ड जारी हो सकता हैं- अप्रैल 2023
- NEET PG 2023 AIQ की 50 फीसदी सीटों के लिए संभावित परिणाम जारी होगा- मई 2023 में
- NEET PG 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो सकता हैं- जून 2023
- ये सभी तारीखे संभावित हैं।
NEET PG 2023 Selection Process-
नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न हैं जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) आदि में विभाजित होगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे 30 मिनट तक होगी। सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।