BSEB STET 2024 Exam: बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी टेस्ट के तौर पर STET परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। इस बार बिहार स्टेट टीईटी के लिए जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया हैं। उनके लिए काम की खबर हैं। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीईटी 2024 परीक्षा (BSEB STET 2024 Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई हैं।

बिहार बोर्ड की तरफ से बिहार स्टेट टीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 से शुरू हुई हैं। इसमें आवेदन करने के लिए पहले 2 जनवरी 2024 का समय था। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 जनवरी 2024 तक आगे बढ़ा दी गई हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BSEB STET 2024 Application Fees-

बिहार स्टेट टीईटी परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारो को फीस जमा करना अनिवार्य हैं। इसमें जनरल, ओबीसी व ईडब्लूएस कैटेगरी के लिए सिंगल पेपर में एप्लीकेशन फीस 960 रूपए हैं। तो वहीं एससी, एसटी व पीएच वर्ग के लिए 760 रूपए हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारो की उम्र 21 साल से ज्यादा व 37 साल से कम होनी चाहिए।

जनरल, ओबीसी व ईडब्लूएस उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। उन्हें 1440 रूपए जमा करने होंगे। तो वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 1140 रूपए फीस के तौर पर जमा करना हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नोटिस जरूर चेक कर ले।

BSEB STET 2024 Registration-

  • बिहार स्टेट टीईटी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद के लिंक Latest Notices पर क्लिक करे।
  • इसके बाद Bihar State Eligibility Test BSEB STET 2024 Apply Online के लिंक पर जाए।
  • फिर अगले पेज पर Register Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन की सारी डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एप्लीकेशन स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।