GATE 2024 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर कल यानी 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार को गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने बाद आईआईएससी की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए। एडमिट कार्ड के लिंक कल एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2024 Exam Date-

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3 फरवरी को किया जाएगा। एग्जाम 3, 4, 10 और 12 फरवरी 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा। यदि परीक्षा की टाइमिंग की बात करें तो पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 के बीच आयोजित होगी। तो वहीं दोपहर के सेशन की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स अधिकतम दो पेपरों के लिए और कुल 29 विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां से आपको सभी सूचनाएं मिल जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करे गेट 2024 एडमिट कार्ड-

  • गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gate2024.iisc.ac.in पर जाए।
  • जिसके बाद होमपेज पर आपको GATE 2024 Admit Card लिंक नाम का लिंक दिखेगा।
  • (ऐसा एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद होगा) इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगा।
  • डिटेल लिखकर सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यहां से इसे चेक करें व डाउनलोड करें।
  • अंत में प्रिंट ऑउट निकाल ले।
  • परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड अपने साथ में जरूर लेकर