Army Public School Admission 2023-24: आर्मी पब्लिक स्कूल देश के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक हैं। इनका संचालन सेना कल्याण शिक्षा सोसाइटी करती हैं। भारत में 130 से अधिक आर्मी पब्लिक स्कूल हैं। पहले इसे आर्मी हाईस्कूल के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 2011 में इसका नाम बदलकर आर्मी पब्लिक स्कूल कर दिया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। आज हम बताऐंगे कि आर्मी स्कूल में एडमिशन की क्या प्रक्रिया हैं।

आर्मी स्कूल में पहले एडमिशन मिलता-

सबसे पहले सैन्य कर्मियों के बच्चों, सैन्य कर्मियों के विधवाओं के बच्चों व उन टेरिटोरियल आर्मी के कर्मियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाता हैं। जिन्होंने 10 साल की सर्विस पूरी कर ली हैं। फिर इसके बाद एडमिशन का नंबर आता है पूर्व सैन्य कर्मियों के बच्चों और DSC सेना कर्मियों के बच्चों को जिन्हें पेंशन मिल रही है।

प्राथमिकता क्रम में तीसरा स्थान वायुसेना और नौसेना कर्मियों के बच्चों को मिलता हैं। तो वहीं चौथे स्थान पर वायुसेना और नौसेना के पूर्व कर्मियों के बच्चों को वरीयता दी जाती हैं। पूर्व सैन्य कर्मियों के बच्चे, जिन्होंने 10 साल की सर्विस नहीं की हो। ऐसे नागरिकों के बच्चे जो डिफेंस के माध्यम से वेतन ले रहे हों। सेना कर्मियों और पूर्व सेना कर्मियों के नाती-पोतों को फिर उसके बाद अन्य बच्चों को प्राथमिकता दी जाती हैं।

आर्मी स्कूल में एडमिशन की उम्र-

  • कक्षा-1 के एडमिशन की उम्र- 5 साल
  • कक्षा-2 के एडमिशन की उम्र- 6 साल
  • कक्षा-3 के एडमिशन की उम्र- 7 साल
  • कक्षा-4 के एडमिशन की उम्र- 8 साल
  • कक्षा-5 के एडमिशन की उम्र- 9 साल
  • कक्षा-6 के एडमिशन की उम्र- 10 साल
  • कक्षा-7 के एडमिशन की उम्र- 11 साल
  • कक्षा-8 के एडमिशन की उम्र- 12 साल
  • कक्षा-9 के एडमिशन की उम्र- 13 साल
  • कक्षा-10 के एडमिशन की उम्र- 14 साल

आर्मी स्कल में एडमिशन की प्रक्रिया-

आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा-1 में एडमिशन के लिए सिर्फ बच्चों का इंटरव्यू होता है. यदि कोई बच्चा किसी आर्मी पब्लिक स्कूल में 10 महीने पढ़ चु का होता है तो उसका टेस्ट नहीं होता. इसके अलावा अन्य सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा होती है. कक्षा 2 से पांच तक के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं. इसी तरह कक्षा छह से आठ तक के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान. कक्षा नौ और 10 के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान. वहीं 11 वीं की प्रवेश परीक्षा में विषय स्ट्रीम के अनुसार होते हैं.

आर्मी पब्लिक स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया-

आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा1 में एडमिशन के लिए सिर्फ बच्चों का इंटरव्यू होता हैं। यदि कोई बच्चा किसी आर्मी पब्लिक स्कूल में 10 महीने पढ़ चुका होता हैं। तो उसका टेस्ट नहीं होता हैं। इसके अलावा अन्य सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा होती हैं। कक्षा 2 से पांच तक के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी व गणित विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी तरह कक्षा 6 से 8 तक के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित व सामान्य ज्ञान कक्षा 9 व 10 के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान, वहीं 11वीं प्रवेश परीक्षा में विषय स्ट्रीम के अनुसार होते हैं।

आर्मी स्कूल फीस-

हर एक आर्मी स्कूल के लिए अलग-अलग स्कूल फीस तय किया गया हैं। इसके बारे में आत्याधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करे।