UP Board 10th Hindi Unsolved Paper: यूपी बोर्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब अपनी तैयारी और अच्छे तरीके से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा (UP Board 10th Exam 2024) 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी। पहले ही दिन हिंदी की परीक्षा हैं। बोर्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए यूपी बोर्ड हिंदी का मॉडल पेपर यहाँ चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड क्लास 10 हिंदी पेपर 2024-

बहुविकल्पीय प्रश्न खण्ड-अ (पूर्णांक-20)

प्रश्न-1 ‘गबन’ किसकी रचना है-

A. मुंशी प्रेमचन्द B. जयशंकर प्रसाद C. निराला D. हरिकृष्ण प्रेमी

प्रश्न-2 ‘नीड़ का निर्माण फिर’ किस विधा की रचना है-

A. जीवनी B. आत्मकथा C. साक्षात्कार/भेंटवार्ता D. रेखाचित्रप्रश्न-

प्रश्न-3 ‘मधुशाला’ किसकी रचना है-

A. रामधारी सिंह दिनकर B. हरिऔध C. हरिवंशराय बच्चन D. सुमित्रानन्दन पंत

प्रश्न-4 आधुनिक काल कब से कब तक है-

A. सन 1843 से अब तक B. 1643 ई0 से 1843 तक C. सन् 1918-1936 तक D. 1936 से 1943 तक

प्रश्न-5 रोला छंद में कुल कितने चरण होते हैं-

A. तीन B. दो C. चार D. पांच

प्रश्न-6 ‘मतिराम’ किस युग के कवि है-

A. आधुनिक काल B. आदिकाल C. भक्तिकाल D. रीतिकाल

प्रश्न-7 ‘भारत-भारती’ किसकी रचना है-

A. सियाराम शरण गुप्त B. मैथिलीशरण गुप्त C. जयशंकर प्रसाद D. महादेवी वर्मा

प्रश्न-8 ‘प्रिय प्रवास’ किस युग की रचना है-

A. द्विवेदी युग B. भारतेन्दु युग C. प्रगतिवादी युग D. छायावादी युग

प्रश्न-9 ‘गबन’ किसकी रचना है-

A. मुंशी प्रेमचन्द B. जयशंकर प्रसाद C. निराला D. हरिकृष्ण प्रेमी

प्रश्न-10 ‘बाबू गुलाब राय’ किस युग के लेखक हैं-

A. भारतेन्दु युग B. द्विवेदी युग C. शुक्ल युग D. शुक्लान्तर युग

प्रश्न-11 ‘चिन्तामणि’ किस विधा की रचना है-

A. निबन्ध B. कविता C. नाटक D. कहानी

प्रश्न-12 ‘शुक्ल युग’ की समयावधि है-

A. 1936-1943 तक B. 1919-1938 तक C. 1900-1918 तक D. उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न-13 निम्नलिखित में सर्वनाम है

A. मनुष्य B. बचपन C. वह D. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न-14 आंसू का तत्सम रूप है-

A. अश्रु B. अंशु C. रोना D. आंख

प्रश्न-15 रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद है-

A. दो C. छः B. पाँच D. तीन