UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट 2023 आंसर की कब होगी जारी, जानिए
UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को आंसर-की का बेसब्री से इं

UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो के लिए ये एक जरूरी अपडेट हैं। बता दे कि तकरीबन 83 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर में 6, 7, 8, 11, 12, 12 एवं 14 दिसंबर को कराया गया था। अब उम्मीदवार इसके लिए आंसर-की का इंतजरा कर रहे हैं। बता दे कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने आंसर-की जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोट्स में आंसर-की जारी होने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार एनटीए जल्द ही आंसर-की जारी करने वाला हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि वह यूजीसी नेट की अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर नजर बनाए रखे। ध्यान दे कि पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मंगाी जाएंगी। इसलिए ध्यान से सभी उत्तरों को चेक करें। ऑब्जेक्शन जमा करने के लिए 2-4 दिनों का समय दिया जाएगा। जिसके लिए प्रति उत्तर 200 रूपए शुल्क जमा करना होगा।
UGC NET 2023 Answer Key ऐसे करे डाउनलोड-
- यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद दिए लिंक UGC NET December Answer key 2023 पर क्लिक करे।
- नया पेज ओपन हो जाएंगा वहाँ लॉगिन डिटेल्स लिखकर सबमिट कर दे।
- इसके बाद आंसर-की आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।