Education News:जानिए इंडिनेशिया के नोट पर क्यो हैं भगवान गणेश की फोटो
Education News, Indonesia currency: इंडोनेशिया के मुस्लिम प्रधान देश हैं, इसके बावजूद भी वहाँ की करेंसी पर हिंदू भगवान गणेश की तस्वीर हैं, क्या कभी आपने इसके बारे में जानने की कोशिक की आखिर क्यो इंडोनेशिया के नोटो पर भगवान गणेश की तस्वीर हैं, नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
क्यो हैं इंडोनेशिया के नोटो पर भगवान गणेश की तस्वीर-
इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो देखने को मिल जाएगी। आपको बता दे कि. भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इसलिए यहाँ के नोटो पर भगवान गणपति की तस्वीर देखने को मिलती हैं। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। तो वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है।
इंडोनेशिया के शिक्षामंत्री की भी तस्वीर-
इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर तो हैं हि लेकिन इसके पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। तथा इसके साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक माने जाते हैं।
भगवान गणेश की फोटो की वजह से वहाँ की अर्थव्यवस्था अच्छी-
लोगो का कहना हैं कि इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था एक बार बुरी हालत में थी। तब राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। तबसे लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत हो गयी हैं।