राष्ट्रपति मुर्मू ने किया इन बच्चों को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित
PM Bal Puraskar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल समारोह में पीएम बाल पुरस्कार से इन बच्चो को किया सम्मानित, देखे लिस्ट

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से इस साल कुल 19 बच्चों को सम्मानित किया है। भारत की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने कल एक समारोह में इन बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। इनमें 9 साल के पर्वतोरोही से लेकर, गूगल ब्वॉय, स्पेशली एबल्ड पेंटर व एआई साइंटिस्ट तक तमाम बच्चे शामिल थे। इन सभी को इनके अभिन्न योगदान के लिए इंडियन प्रेसिडेंट ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। महाराष्ट्र के एक बच्चे को ये अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया। देखते हैं, किन बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, देखिए लिस्ट
इन श्रेणियों में मिलता है, पुरस्कार-
बता दे कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार इन 6 श्रेणियों में दिया गया है। कला व संस्कृति, वीरता, नवाचार, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा व खेल, तेलांगना की 14 साल की पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया को कुचिपुड़ी डांस के लिए, दिल्ली की 16 साल की सुहानी को सोलरर एनर्जी से चलने वाले कृषि वाहन को बनाने के लिए व एमपी के 9 साल के अवनीश तिवारी को डाउन सिंड्रोम होने के बाद माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। हरियाण की 9 साल की गरिमा देख नहीं सकती लेकिन साक्षर पाठशाला चलाती है।
इन बच्चों को मिला मरणोपरांत अवार्ड-
इस लिस्ट का सबसे विशेष नाम आदित्य विजय ब्रम्हणे हैं, 12 साल के आदित्य ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए अपने दो भाइयों को डूबने से बचाया था। महाराष्ट्र के आदित्य ने अपनी जान देकर अपने भाई हर्ष और श्लोक को नदी में डूबने से बचाया था लेकिन आदित्य खुद को नहीं बचा सके। ये हादसा खेल-खेल में हुआ था।
इन बच्चो को दिया गया पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-
इसके बाद राजस्थान के 17 साल के आर्यन सिंह का नाम आता है, इन्होंने एक एआई साइंटिस्ट के तौर पर काम करते हुए एग्रोबूट बनाया है, जो किसानों के जीवन को आसान करने में मद्द करेगा। टेक्नोलॉजी की मद्द से खेती की जा सकेंगी। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अरमान उभरानी को मैथ्स व साइंस में खास प्रदर्शन करने के लिए व गूगल ब्वॉय की पदवी मिलने के बाद इस पुरस्कार से भी नवाजा गया है। गुजरात की 13 साल की हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया का है, हेतवी सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित है। उन्हें असाधारण चित्रकारी के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे अपनी मासिक पेंशन भी दान करती है।
इसके अलावा अनुष्का पाठक, आदित्य यादव, ज्योत्सना अख्तर, सैयाम मजूमदार, चार्वी, जेसिका नेयी सारिंग, लिनथोई चनंबम, आर सूर्य प्रसाद, इशफाक हामिद, एमडी हुसैन इनको किया गया सम्मानित