REET Mains Level 2 Result 2023 :राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड, जयपुर ने रीट मेन्स लेवल 2 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार साइंस व मैथ्य विषय के लिए परिणाम जारी किए गए हैं। जबकि पिछली बार ये एसएससटी के लिए रिलीज किए गए थे। वे उम्मीदवार जो राजस्थान एलिजबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स लेवल II में शामिल हुए हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट-

इसके पहले बोर्ड ने रीट लेवल 2 एसएसटी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया था। ये रिजल्ट 3 जून 2023 के दिन जारी हुआ था। तो वहीं रीट मेन्स लेवल-2 फाइनल आंसर-की 5 जून 2023 के दिन ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किया था। रीट मैन लेवल 2 साइंस और मैथ्य के अलावा हर विषय के कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज कर दिया गया हैं।

अब अगले राउंड की बारी-

वे उम्मीदवार जिनका नाम इस लिस्ट में हैं, उन्हें जब डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाना होगा। डीवी राउंट के बारे में सूचना कुछ ही समय में प्रकाशित की जाएगी। अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर चेक करते रहे। बता दे कि इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 के दिन सुबह की शिफ्ट में किया गया था। बड़ी संख्या में उम्मीदवारो ने एग्जाम में भाग लिया था।

ऐसे करे रिजल्ट चेक-

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक REET Mains Level 2 Result 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले।