RPSC RAS 2023: राजस्थान प्रशासनिक सेवा का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक
RPSC RAS 2023 Result: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से RPSC RAS 2023 परीक्षा का रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी

RPSC RAS 2023 Result; राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया हैं। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से RPSC RAS 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए 31 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते थे। प्रीलिम्स परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं।
RPSC RAS Mains Exam Date-
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। प्रारंभिक आंसर की 2 अक्टूबर को जारी की गई थी व आपत्ति विंडो 4 अक्टूबर 2023 को बंद कर दी गई थी।
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे वो मुख्य परीक्षा में बैठने के काबिल होंगे। यह भर्ती अभियान संगठन में 905 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसे करे RPSC RAS 2023 Result चेक-
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Latest Updates पर क्लिक करे।
- इसके बाद Rajasthan RPSC RAS / RTS Recruitment 2023 Result for 905 Post के लिंक पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।