JEE Advanced 2024 Exam Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास इस बार की जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन कर रहा हैं। विभाग द्वारा परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई हैं। शेड्यूल में दी गई जानकारी के अनुसार 2024 की जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 के दिन किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो जेईई एडवांस्ड देना चाहते हैं, वे आईआईटी मद्रास की अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर क्लिक करते ही परीक्षा की तारीख का मैसेज दिख जाएगा।

JEE Advance 2024 Registration Date-

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाएगा व इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू होगी। पेपर के बारे में लेटेस्ट अपडेट व डिटेल जानने के लिए समय-समय पर इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

जेईई एडवांस 2024 एग्जाम डेट-

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहल 12 बजे तक व दूसरी शिफ्ट दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजे से शुरू होंगा। इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। 30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है। तो वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। इस तारीख को शाम 5 बजे तक शुल्क जमा किया जा सकता है।

JEE Advanced 2024 Admit Card-

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बहुत आवश्यक हैं। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन कर देंगे। उनके एडमिड कार्ड 17 मई 2024 के दिन रिलीज होंगे। इस तारीख पर सुबह 10 बजे से एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो जाएगा व 26 मई तक रहेगा।