SSC CHSL Tier 1 Result 2023 : एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक
How to check SSC CHSL Tier 1 Result 2023-

SSC CHSL Tier 1 Result 2023 :एसएससी ने सीएचएलएल टियर 1 परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2023 में शामिल हुए हो। वे एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर पता कर सकते हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने टियर वन कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 के बीच हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनके परिणाम अब जारी किए गए हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 का आयोजन 26 जून 2023 के दिन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए कुल 40,224 उम्मीदवारो का सेलेक्शन हुआ हैं। जिसका अर्थ हैं कि कुल इतने उम्मीदवार टियर वन की परीक्षा में पास हुए हैं।
इसके बारे में जो अधिकारिक नोटिस जारी की गई हैं कि टियर वन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन का आयोजन मल्टीपल शिफ्ट में किया गया था। इसलिए उम्मीदवारो के मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड करके जारी किया गया हैं। इसके लिए कमीशन की वेबसाइट पर फरवरी 2019 के दिन जारी फॉर्मूला का प्रयोग किया गया हैं। यहीं नॉर्मलाइज्ड मार्क्स उम्मीदवारों के टियर 2 एग्जाम का आधार बनेंगे। इन्हीं के बेसिस पर उम्मीदवारो को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
How to check SSC CHSL Tier 1 Result 2023-
- एसएससी सीएचएसएल टियर वन का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक SSC CHSL Tier 1 Result 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने पर वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले।