SSC ने जारी की JE की आंसर-की,इस डायरेक्ट लिंक से करे डाउनलोड

SSC JE Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा के टियर-1 की आंसर-की जारी कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दे कि जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा का आयोजन 09 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। ये परीक्षा देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अभ्यार्थी जो इस एग्जाम में शामिल हुए थे। वे इसकी अधिकारिक साइट पर जाकर रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं।
अगर उम्मीदवार को किसी भी सवाल के जवाब पर आपत्ति हैं, तो वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ही हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करना संभव नहीं होगा। एसएससी ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी हैं। उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए प्रति सवाल पर 100 रूपए का भुगतान करना होगा।
कब होगा आंसर-की जारी-
- आवेदन की प्रोसेस कब शुरू हुई थी- 26/07/2023
- आवेदन की अंतिम तिथि- 16/08/2023
- पेपर I परीक्षा की तिथि- 09 से 11 अक्टूबर 2023 तक
- पेपर I आंसर-की- 13/10/2023
- पेपर II परीक्षा तिथि-04/12/2023
ऐसे करे रिजल्ट चेक-
- कर्मचारी चयन आयोग की आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद जूनियर इंजीनियर के लिंक पर क्लिक करे।
- जिसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में आ जाएगा।
- उम्मीदवार आंसर-की लिंक पर क्लिक करे।
- उम्मीदवार एसएससी जेई 2023 उत्तर कुंजी चेक करे।
- जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।