SSC Steno ग्रेड C व D का स्किल टेस्ट हुआ कैंसिल, जानिए इसके पीछे की वजह

SSC Steno Grade C&D 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए होने वाला स्किल टेस्ट कैंसिल कर दिया गया हैं। एएससी ने इसके बारे में जानकारी इसके अधिकारिक वेबसाइट पर साझा की हैं। आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया हैं कि 15 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों व क्षेत्रीय केंद्रो से प्राप्त फीडबैक के संबंध में उम्मीदवारो की बड़ी संख्या में शिकायतों के कारण इसे रद्द कर दिया गया हैं।
बता दे कि 15 फरवरी 2023 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2022 के लिए स्किल टेस्ट के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के संबंध में उम्मीदवारो से प्राप्त शिकायतो की बड़ी संख्या व आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त फीडबैक को ध्यान में रखते हुए (शिफ्ट 1 व शिफ्ट 2) को आयोग ने रद्द कर दिया हैं। केवल उन उम्मीदवारो के लिए एक नई तारीख पर फिर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिन्होने 15.02.2023 (शिफ्ट 1 व शिफ्ट 2) को स्किल टेस्ट के लिए खुद को उपस्थित व पंजीकृत किया था।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट की नई तारीख जल्द ही इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार स्टेनो ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखे।