Knowledge: भारत से लेकर दुनिया भर में यदि सबसे ज्यादा कोई पेय पदार्थ पिया जाता हैं, तो वो चाय हैं आपको भारत में चाय सड़क के किनारे से लेकर 5 स्टार होटल तक में मिल जाएगी। यहाँ चाय आपको बहुत कम दाम से लेकर अधिक दाम तक मिल जाएगी। ये वो पेय पदार्थ हैं, जो अमीर से लेकर गरीब तक हर किसी की पहली पसंद हैं। यदि हम ठेले की चाय की कीमत की बात करे तो वो 5 रूपए से लेकर 10 रूपए तक मिल जाएगा। तो वहीं यदि हम 5 स्टार्स होटल में चाय के कीमत की बात करे तो चाय यहाँ पर आपको 500 रूपए से लेकर हजार तक मिल जाएगी। लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत के बारे में पता हैं, जिसको पीने के लिए बहुत से लोगो को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ सकती हैं।

दुनिया की सबसे महंगी चाय-

बता दे कि एक चाय ऐसी भी हैं, जो करोड़ो रूपए में मिलती हैं, ये दुनिया की सबसे महंगी चाय कही जाती हैं। ये चाय चीन में बनाई जाती हैं। बता दे कि चीन ही वो देश हैं, जहाँ से आई चाय ने आज पूरी दुनिया पर राज किया हुआ हैं। आपको जान कर ताजुब होगा कि दुनिया की सबसे महंगी चाय की कीमत 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा हैं। ये चीन के फुजियान प्रांत के वुई पर्वत में पाई जाती हैं। आखिरी बार इस चाय की कटाई साल 2005 में की गई थी।

इस चाय का नाम दा होंग पाओं हैं। इसके कुछ ग्राम की कीमत सोने की कीमत से कई गुना अधिक थी। इससे बनी एक कप की कीमत क्या होगी। 2002 में केवल 20 ग्राम चाय की कीमत 180,000 युआन यानी लगभग 28,000 डॉलर थी। ये चाय इतनी खास हैं कि माओ ने 1972 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को उनकी चीन की आधिकारिक यात्रा पर इसकी 200 ग्राम की एक पैकेट उपहार में दी थी।