भारत में हैं 7 Baby IIMs जहाँ पर मिल सकता हैं, आपको ऐसे एडमिशन
Baby IIMs in India: भारत में कुल 20 IIMs हैं, जिसमें से पिछले साल कुल 7 IIMs को Baby IIMs का दर्जा दिया गया हैं, यहाँ ऐसे पाए एडमिशन

Baby IIMs in India: भारत में कुल 20 आईआईएम हैं। जिनमें पिछले साल 7 संस्थानों को आईआईएम का दर्जा दिया गया हैं। इन्हें बेबी आईआईएम कहा जाता हैं। इस हिसाब से भारत के अलग-अलग राज्यों में बेबी आईआईएम हैं। देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों की तरह बेबी आईआईएम में भी कैट परीक्षा के जरिए एडमिशन मिलता हैं।
टॉप रैंकिंग वाले आईआईएम की तुलना में बेबी आईआईएम की फीस कुछ कम होती हैं। सिलेबस सभी का समान होता हैं व सैलरी पैकेज में भी ज्यादा फर्क नहीं होता हैं। कुछ बेबी आईआईएम में भी 40 लाख तक का सैलरी पैकेज मिलता हैं। आज हम आपको बताते हैं कि देश के 7 बेबी आईआईएम की लिस्ट (Baby IIM List), फीस (Baby IIM Fees), प्लेसमेंट व एवरेज पैकेज जैसी आवश्यक डिटेल्स के बारे में
संख्या | आईआईएम का नाम | PGP/MBA प्रोग्राम सीटों की संख्या फीस | एवरेज पैकेज वेबसाइट |
1 | आईआईएम अमृतसर | 60+ 10.50 लाख 40 लाख रुपये | iimamritsar.ac.in |
2 | आईआईएम बोध गया | 120+ 10.60 लाख 20 लाख रुपये | iimbg.ac.in |
3 | आईआईएम नागपुर | इन मैनेजमेंट 126+ 13.75 लाख 40 लाख रुपये | iimnagpur.ac.in |
4 | आईआईएम संबलपुर | 120+ 13.30 लाख 18.92 लाख रुपये | iimsambalpur.ac.in |
5 | आईआईएम सिरमौर | 60+ 10.34 लाख 26 लाख रुपये | iimsirmaur.ac.in |
6 | आईआईएम विशाखापट्टनम | 120+ 10.50 लाख 27 लाख रुपये | iimv.ac.in |
7 | आईआईएम जम्मू | 60+ 13.80 लाख 24.50 लाख रुपये | iimj.ac.in |
कैसे मिलेगा एडमिशन-
बेबी आईआईएम का एडमिशन प्रोसेस भी आईआईएम की तरह ही हैं। इसके लिए कैट परीक्षा पास (Baby IIM Admission Process). करना अनिवार्य हैं। इसके अलावा 10वीं व 12वीं व ग्रेजुएश अंकों के आधार पर होगा। कुछ आईआईएम कैट स्कोर के बाद अपने संस्थान की तरफ से रिटेन एबिलिटी टेस्ट और फिर एक इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारो को एडमिशन देते हैं।