World Top 5 University: जब छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते है, तो उनके मन में एक ही सवाल आता है कि पढ़ाई के लिए बेस्ट जगह कौन-सी है। किस यूनिवर्सिटी से उनको करना चाहिए। हर साल वर्ल्ड रैंकिंग बेस्ट यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की जाती है। कुछ एक विश्वविद्यालय ही हर साल इस लिस्ट में जगह बनाते है। इनका सेलेक्शन कैसे होता है और टॉप 5 यूनिवर्सिटी कौन-कौन सी है। आज हम आपको इनके बारे में बताते है।

कौन-सी है, टॉप-5 यूनिवर्सिटी-

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-

ये यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। ये कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में है। इसकी स्थापना 1861 में हुई थी। ये रिसर्च प्रोग्राम के लिए जानी जाती है। यहाँ का एक्सेपटेंस रेट बहुत कम यानि 7.3 प्रतिशत है। यहाँ एडमिशन पाना आसान है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी –

ये एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है। जो 1891 में बनी थी। ये नॉर्थ कैलीफोर्निया के सिलिकॉन वैली में स्थित है। यहाँ का फैकल्टी स्टूडेंट रेशियो बेहतर है। यहाँ एडमिशन मिल गया तो करियर ग्रोथ बहुत बढ़िया होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज-

ये सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक मानी जाती है। जिसका ओरिजन 1209 का है। ये दुनिया की चौथी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है, जो यूके में स्थित है। यहाँ एडमिशन मिलना आसान नहीं है।

हावर्ड यूनिवर्सिटी-

ये भी दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। ये यूएसए में है और 1636 में बनी थी। यहाँ देश-विदेश से न जाने कितने विद्यार्थी हर साल पढ़ाई करने आते है। लॉ लेकर, मैथ्य तक यहाँ हर विषय की बेहतरीन पढ़ाई होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड-

ये यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में है। ये दुनिया की पुरानी यूनिवर्सिटीज में इसका भी नाम आता है। ये भी रिसर्च के लिए जानी जाती है व यहाँ एडमिशन लेकर आप दुनिया के कुछ बेहतरीन दिमाग वाले लोगों के साथ पढ़ सकते है।