UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड की परीक्षाऐं मार्च के शुरूआत में खत्म हो चुकी हैं। जिसके बाद से यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्रो को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। बता दे कि हर साल की अपेक्षा इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं जल्दी कराई गई हैं। इसलिए कहा जा रहा हैं कि इस बार हर बार कि तुलना में जल्दी रिजल्ट आ सकता हैं। यूपी बोर्ड दसवीं के रिजल्ट (UP Board 10th Result 2023 ) व बारहवीं के रिजल्ट (UP Board 12th Result 2023) का इंतजार कर रहे छात्र इसकी अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसके बारे में समय-समय पर पता करते रहे।

UP Board Result 2023 कब आएगा-

यूपी बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी 2023 से कराया था। तो वहीं परीक्षाऐं 4 मार्च 2023 तक आयोजित की थी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित कराई गई थी। तो वहीं दसवीं की 16 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक आयोजिक कराई गई थी। इस बार यूपी बोर्ड में 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से करीब 31,16,487 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा व लगभग 27,69,528 छात्र व छात्राओं ने 12वीं क्लास के लिए पंजीकरण कराया था। जिनको अब परिणामों का बेसब्री से इंतजार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो यूपी बोर्ड के छात्रो का इंतजार अप्रैल के अंत तक खत्म हो जाएगा। वैसे तो बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कॉपियाँ जाँची जा रही-

यूपी बोर्ड ने बीते दिनों कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इस कार्य के लिए 1.43 लाख से ज्यादा परीक्षक लगाए गए हैं। कॉपी चेकिंग के लिए 258 केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ पर 3.19 करोड़ से अधिक कॉपियों को जांचने का काम किया जा रहा हैं।