UP Board 12th Result 2023 : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने वाला हैं. रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
ऐसे करे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक-

UP Board 12th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रो का इंतजार आज खत्म होने वाला हैं क्योकि आज दोपहर 1.30 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। जिन उम्मीदवारो ने इस साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी हैं वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल यानी साल 2022 में लड़कियों ने लड़को की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था। लड़को का कुल पास प्रतिशत जहाँ 81.31 था तो वहीं लड़कियों का 90.15 प्रतिशत रहा था। इस बार देखने लायक होगा कि क्या फिर से लड़कियाँ 12वीं में बाजी मारेंगी।
दोपहल में यूपी बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 27,69,258 छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड के नतीजे इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा दिए हुए छात्र इसकी अधिकारिक वेबसािट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनो वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in.पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ऐसे करे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक-
- यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद उम्मीदवार वहाँ दिए हुए लिंक UP Board 12th Result 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ रोल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले।