UP NHM ANM Result 2023: उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से एएनएम के पद पर निकली भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एक साल का इंतजार खत्म हो गया हैं। यूपी एनएचएम भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसकी अधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी में एएनएम के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 17000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ होगी।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेनद करने के लिए 12 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 27 दिसंबर 2022 से 20 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं।

ऐसे करे UP NHM ANM Result 2023 चेक-

  • उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से जारी एएनएम का रिजल् चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक UP NHM ANM Result 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।