UPSC CDS Salary: सीडीएस पास करने के बाद कितनी सैलरी मिलती हैं और क्या-क्या सुविधाऐं मिलती हैं, जाने
UPSC CDS भत्ते व सुविधाएं-

UPSC CDS Salary: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) के लिए भर्ती (UPSC CDS Recruitment 2023) परीक्षा आयोजित कराता हैं। इसके तहत भी भारत के तीनों सेनाओं में ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति मिलती हैं। जिन युवाओं का चयन CDS के लिए किया जाता हैं। उन्हें Indian Army, Indian Navy व Indian Air Force में अधिकारी के पदों पर तैनाती मिलती हैं। CDS परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कैडेट ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता हैं। जिसके दौरान सेना, नौसेना या समकक्ष पदों के अधिकारियों को निश्चित वजीफा मिलता हैं। जो लेवल 10 पर आधारित हैं। CDS का शुरूआती वेतन यानी ट्रेनिंग के दौरान वजीफा 56,100/ प्रति माह मिलता हैं।
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDSE) एक रक्षा प्रवेश परीक्षा हैं। जिसके माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को देश की सेवा करने के लिए विभिन्न डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी में शामिल किया जाता हैं। इसके अलावा जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने की तैयारी में लगे हैं। उन्हें प्रमोशन, मूल वेतन, इन हैंड वेतन, विभिन्न भत्तों व लाभों आदि के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
UPSC CDS भत्ते व सुविधाएं-
थल सेना, नौसेना, वायु सेना में अधिकारियों को आकर्षक CDS वेतन दिया जाता हैं। वेतन के अलावा वे कई तरह के भत्ते व लाभों के भी हकदार होते हैं। महंगाई भत्ता, उड़ान भत्ता, वर्दी भर्ता, हाई एल्टीट्यूड अलाउंस कुछ भत्ते हैं। जो अधिकारियों को CDS Salary के बाद दिया जाता हैं।
UPSC CDS Salary-
CDS रैंक | CDS पे स्केल | पे लेवल |
लेफ्टिनेंट | 56,100 से 1,77,500 रुपये | लेवल 10 |
कैप्टन | 61,300 से 1,93,900 रुपये | लेवल 10 बी |
मेजर | 69,400 से 2,07,200 रुपये | लेवल 11 |
लेफ्टिनेंट कर्नल | 1,21,200 से 2,12,400 रुपये | लेवल 12 ए |
कर्नल | 1,30,600 से 2,15,900 रुपये | लेवल 13 |
ब्रिगेडियर | 1,39,600 से 2,17,600 रुपये | लेवल 13 ए |
मेजर जनरल | 1,44,200 से 2,18,200 रुपये | लेवल 14 |
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल | 1,82,200 से 2,24,100 रुपये | लेवल 15 |
एचएजी+स्केल | 2,05,400 से 2,24,400 रुपये | लेवल 16 |
वीसीओएएस/आर्मी सीडीआर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) | 2,25,000 रुपये (फिक्स्ड) | लेवल 17 |
COAS | 2,50,000 (फिक्स्ड) | लेवल |