UPSSSC PET 2023 Answer Key:जिन उम्मीदवारो ने इस बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से कराई गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था। उनके लिए ये एक अच्छी खबर हो सकती हैं. बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की आंसर-की जारी कर दी हैं। जिसे उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार आंसर-की चेक करने के लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में किया था। ये परीक्षा राज्य में 28 व 29 अक्टूबर को हुई थी। इस एग्जाम में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिन्हें परीक्षा खत्म हो जाने के बाद ही आंसर-की का बेसब्री से इंतजार था। उम्मीदवार आयोग की तरफ से जारी आंसर-की को अच्छे से चेक कर ले। उन्हें अगर इसपर आपत्ति हैं। तो वो दर्ज करा सकते हैं। जिसके लिए उन्हें एक तय शुल्क का भुगतान करना होगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय किया हैं। इस डेट के चले जाने के बाद उन्हें अवसर नहीं मिलेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारो को प्रति सवाल 100 रूपए का शुल्क देना होगा।

ऐसे डाउनलोड करे UPSSSC PET 2023 Answer Key-

  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक UPSSSC PET 2023 Answer Key पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।