UPSSSC UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रो के लिए ये एक महत्वपूर्ण अपडेट साबित हो सकता हैं। बता दे कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए छात्र यदि रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। तो उनके लिए ये आर्टिकल कार्यगर साबित हो सकता हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC की ओर से लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था। इसके बाद परीक्षा की आंसर-की 7 सितंबर को जारी कर दी गई थी। जिसके बाद से छात्रो को लगातार रिजल्ट का इंतजार हैं। इसके अलावा उम्मीदवारो को लेखपाल के अग्रीम भर्ती का भी इंतजार हैं।

यूपी लेखपाल रिजल्ट कब आएगा-

यूपी लेखपाल 2022 परीक्षा देने वाले छात्रो को लगातार रिजल्ट का इंतजार हैं। इन 8085 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद आयोग लेखपाल की नई भर्ती की भी घोषणा कर सकता हैं। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा लेखपाल रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार की अपडेट जारी नहीं की गई हैं। लेकिन खबरो कि माने तो यूपी लेखपाल का रिजल्ट इस साल की जगह अगले साल यानि 2023 में जारी होगा।

जिन उम्मीदवारो ने यूपी लेखपाल परीक्षा दी हैं। वो यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर समय-समय पर जाकर ताजा अपडेट चेक करते रहे। क्योकि यूपी लेखपाल रिजल्ट की जानकारी यूपीएसएसएससी द्वारा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारो को अगामी लेखपाल भर्ती का इंतजार हैं वो भी इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।