PM SHRI Scheme 2023 : प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI Yojana) के लिए देश भर से लगभग 9,000 स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। इनमें केंन्द्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल थे। जो आवेदन करने के योग्य पाए गए थे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जल्द ही चयनित स्कूलो के नाम जारी किए जाएंगे। तो वहीं पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया हैं कि उनका मूल्यांकन छह व्यापक मापदंडों के आधार पर किया गया था। पाठ्यक्रम, शिक्षाशास्त्र और मूल्यांकन, पहुँच और बुनियादी ढांचा, लैंगिक समानता, प्रबंधन, निगरानी, शासन और लाभार्थी संतुष्टि आदि मानक शामिल किए गए थे।

क्या हैं PM SHRI Scheme 2023-

पीएम श्री स्कूल केंद्र सरकार की योजना हैं, जिसका उद्देश्य राज्य सरकारों की तरफ से संचालित सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड करके आदर्श विद्यालयों में बदलना हैं। इन स्कूलों में छात्रो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनको कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। देशभर के कुल 14500 से अधिक स्कूलों को योजना के अनुसार विकसित किया जाएगा।

इन राज्यों ने नहीं जमा किया एएमओयू-

इन सात राज्यों ने अभई तक पीएम श्री योजना के तहत अपने स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर नहीं किया हैं। इसकी घोषणा पिछले साल 5 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

केंद्र ने सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, मुख्य रूप से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और झारखंड में अधिकारियों से संपर्क किया हैं। और उनसे आगे आने और योजना को अपनाने और सभई छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा हैं।

योजना के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 9000 स्कूलों के नामों की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। तो वहीं एमओई अधिकारियों के अनुसार लगभग 9000 स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। हम उनसे बहुत संतुष्ट हैं और बहुत जल्द ही स्कूलों के नामों के बारे में घोषणा करेंगे।