CAT 2023 का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जाने परीक्षा की तिथि

CAT 2023 Admit Card: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 का आयोजन 26 नवंबर 2023 किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 7 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार कैट 2023 की अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके बारे में ध्यान दे कि बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
बता दे कि इस बार कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम लखनऊ की तरफ से किया जा रहा हैं। जारी अधिकारिक शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 7 नवंबर को शाम 5 बजे एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT 2023 Exam Pattern-
कैट 2023 परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में एग्जाम सुबह 8.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक होगा। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक व तीसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 4.30 से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
परीक्षा में सफल अभ्यार्थी देशभर में आईआईएम में एमबीए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। देशभर के कुल 1164 कॉलेज कैट स्कोर के आधार पर एडमिशन लेंगे। जिनमें 1,026 निजी कॉलेज व 135 सरकारी कॉलेज हैं। इस बार कैट में करीब 3.3 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
ऐसे करे CAT 2023 Admit Card डाउनलोड-
- कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक CAT 2023 Admit Card पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।