World’s Educated Man: दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति कौन हैं, जानिए।
World’s Educated Man: दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे व्यक्ति की बात कि जाए तो हमारे जहन में अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशो के व्यक्ति का नाम आता हैं। लेकिन ऐसा नहीं जानिए पढ़िए दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा कौन हैं।

World’s Educated Man: क्या आप दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्ति के बारे में जानते हैं, नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्ति अफ्रीकी देश सिएरा लियोन के हैं। यहाँ के डॉ अब्दुल करीम बांगुरा को दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति माना जाता हैं।
Dr. Abdul Karim Bangura लेखक, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर, रिसर्चर और साइंटिस्ट हैं। उनके पास कुल मिलाकर पाँच विषयों में पीएडी की डिग्री हैं।
कौन हैं डॉ अब्दुल करीम –
डॉ अब्दुल करीम का जन्म 26 अगस्त 1953 को सिएरा लियोन के बो प्रांत में हुआ था। उनके पिता का नाम अली कुंडा बांगुरा था। जो कि उत्तरी सिएरा लियोन में स्थित पोर्ट लोको शहर के बांगुरा प्रमुखो के वंशज कहे जाते हैं। बता दे कि एक इंटव्यू में उन्होने कहा था कि वो अपने पिता से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा था कि मेरा दिवंगत पिता ने मुझे लिखने के लिए काफी प्रेरित किया था। उन्होने मुझे हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना सिखाया था। इसके अलावा उन्होने उत्पीड़ित, सताए हुए लोगो के लिए खड़े होने को भी प्रेरित किया था। इन्होने कुल 35 किताबों और 250 स्कॉलर्ली आर्टिकल्स को लिखा या एडिट किया था। वह कुल मिलाकर 18 भाषाओं को बल सकते हैं। जिसमें इंग्लिश, टेमने, मेंडे, करियो, फुला, कोनो, लिंबा, शेर्बो, स्वाहिली, स्पेनिश, इटालियन फ्रेंच, अरवी, हिब्रू , जर्मन और स्वीडिश हैं। इनके पास अमेरिका की भी नागरिकता हैं।
कौन-कौन सी डिग्री हैं डॉ अब्दुल करीम के पास-
अब्दुल करीम के पास पीएचडी के साथ-साथ पॉलिटिकल साइंस, पीएचडी इन डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, पीएचडी इन लिंग्विस्टिक, पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस और पीएचडी इन मैथमैटिक्स हैं। इसके अलावा बीए इन इंटरनेशनल स्टडीज, एमए इन इंटरनेशनल अफेयर्स और एमएस इन लिंग्विस्टिक की डिग्री भी हैं।