World's Most Expensive Soap: दुनिया में बहुत-से अजीबोगरीब चीजे हैं। आपने देखा होगा कि दुनिया में बहुत-सी कीमती चीजे हैं। तो किसी के पास दुनिया का सबसे लग्जरी घर हैं तो किसी के पास लग्जरी गाड़ियाँ हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि 10-20 रूपए का मिलने वाला साबुन लाखो में भी मिल सकता हैं। आज हम आपसे दुनिया के सबसे महंगे साबुन के बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि उसे बनाने में कितना खर्चा आता हैं।

खास लोगो को मिलता हैं ये साबुन-

लेबनान के त्रिपोली में इस साबुन को तैयार किया जाता हैं। इसकी कीमत 2,800 डॉलर हैं यानि 2,07,800 रुपये, साबुन को बनान का बिजनेस 15वीं शताब्दी से किया जा रहा हैं। ब्रदर हसन एंड संस द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित खान अल सबौन साबुन ने कहा हैं कि वे लाभकारी आवश्यक तेलों व प्राकृतिक सुंगध विभिन्न प्रकार के लक्जरी साबुन तैयार करते हैं।

यह हस्तनिर्मित लक्जरी साबुन संयुक्त अरब अमीरात की कुछ सबसे विशिष्ट दुकानों में बेचे जाते हैं हालांकि द्वारा बेचा जाने वाला सबसे महंगा उत्पाद केवल बहुत महत्वपूर्ण लोगों व अन्य विशेष मेहमानों को ही पेश किया जाता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साबुन पहली बार 2013 में बनाया गया था। जिसे कतर की प्रथम महिला को उपहार में दिया गया था। साबुन की सबसे महंगी पट्टी सोने व हीरे के पाउडर से बनी हुई हैं।

दुनिया की सबसे महंगी साबुन की टिकिया शुरूआत में पनीर के बहुत महंगे टुकड़े की तरह दिखती थी। लेकिन अब इसमें सुधार किया गया हैं। एक वायरल वीडियो में, बदर हसन एंड संस, सीईओ अमीर हसन बहरीन अभिनेता व इंस्टाग्राम सुपरस्टार शैला साबट को दुनिया की सबसे मंहगी साबुन की पेशकश की हैं।