GATE 2023 का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन से शुरू होगें एग्जाम
GATE 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (GATE 2023) के लिए सेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। जानिए किस दिन से शुरू होगे आवेदन व कब होगी GATE 2023 की परीक्षा व इसके लिए कैसे करे आवेदन व अन्य जानकारी
GATE 2023 Schedule-
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 (GATE 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जो अभ्यार्थी GATE 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह गेट आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट https://gate.iitk.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2023 Application Last Date-
गेट 2023 (GATE 2023) के लिए अभ्यार्थियों द्वारा 30 सितम्बर तक आवेदन किया जा सकता हैं। इसके बाद अभ्यार्थियो का आवेदन विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
How to apply for GATE 2023-
- GATE 2023 application form भरने के लिए छात्र सबसे पहले GATE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- होम पेज ओपन हो जाने के बाद रजिस्टर कर लॉग-इन क्रेडेंशियल हासिल करें।
- इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल सबमिट कर आवेदन फॉर्म भरे।
- आवेदन फॉर्म भरने के दौरान मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दे।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप चाहे तो इसका प्रिंटऑउट निकाल कर रख ले।
- क्योकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय छात्रो को रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता पड़ती है।
GATE 2023 Exam Date-
गेट की परीक्षाऐं कानपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Kanpur) के द्वारा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आयोजित कराई जाएगी। गेट 2023 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को गेट आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए वेबसाइड से डाउनलोड कर सकते हैं।