GATE 2024 : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू ने GATE 2024 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। अब परीक्षा में शामिल अभ्यार्थियों को आंसर-की व रिजल्ट का इंतजार है। रिस्पांस शीट गेच 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी की गई है। जिसे उम्मीदवारों चेक कर सकते है। परीक्षा 3 फरवरी 2024 से 11 फरवरी 2024 के बीच हुई थी। आइए जानते हैं कि आंसर-की व नतीजे कब तक जारी किए जा सकते है।

उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते है। गेट 2024 की परीक्षा 3,4, 10 व 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। रिस्पांस शीट से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त नंबरों की अनुमान लगा सकते है।

GATE 2024 की रिस्पांस शीट कैसे करे चेक-

  • GATE 2024 परीक्षा की रिस्पांस शीट चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद GATE 2024 रिस्पांस शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
  • इसके बाद रिस्पांस शीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अंत में डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।

कब जारी होगा आंसर-की-

गेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय अभ्यार्थियों को दिया जाएगा। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की व नतीजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 16 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है।

बता दें कि ग्रेजुएठ एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2023 थी। तो वहीं 500 रूपए लेट फीस के साथ 13 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी।

गेट स्कोर के जरिेए आईआईटी व एनआईटी में मास्टर कोर्स में एडमिशन मिलता है। तो वहीं एनटीपीसी समेत कई सरकारी कंपनियां गेट स्कोर के आधार पर भर्तियां भी करती है। इसके लिए इन कंपनियों की ओर से वैकेंसी निकाली जाती है। जिसमें आवेदन के लिए गेट स्कोर अनिवार्य होता है।