Google Search 2022: गूगल 2022 में सबसे ज्यादा कौन-सी चीजे सर्च की गई,जानिए

Google Search 2022: साल 2022 का अंत होने वाला हैं। जहाँ साल 2020 व 2021 के बाद 2022 एक ऐसा साल था। जिसने कुछ राहत प्रदान की थी। ये साल काफी सारी ऐसी चीजे लेकर आया हैं। जो किसी के लिए यादगार रहा हैं तो वहीं किसी के लिए ये साल मुश्किलो में भरा हुआ हैं। जहाँ इस साल कितने लोगो को नौकरी मिली तो वहीं कितनो कि नौकरी छिन गयी। लेकिन क्या आपको पता हैं कि साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कौन-सी नौकरी व अन्य चीजे थी। नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजो के बारे में हर साल गूगल लास्ट में सूची जारी करता हैं। इस साल भी गूगल ने जारी की हैं।
2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजे
बता दे कि 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने नौकरी के बारे में बताया गया कि 2022 में What is सेक्शन में सबसे ज्यादा अग्निपथ स्कीम के बारे में खोजा गया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर NATO तीसरे नंबर पर NFT और चौथे नंबर पर PFI है। वहीं, पांचवे पर what is the Square root of 4 और छठवें नंबर पर सेरोगेसी, सातवें नंबर पर सोलर eclipse को रखा गया है। इसके अलावा, आठवें नंबर पर आर्टिकल 370 रहा है।
2022 में किन लोगो को सबसे ज्यादा सर्च किया गया-
गूगल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने शख्सियतो में भाजपा नेता नूपुर शर्मा टॉप पर थीं। इनके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। तीसरे नंबर पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक थे। वहीं चौथे नंबर पर ललित मोदी और पांचवे नंबर पर सुष्मिता सेन थीं। इसके अलावा, 6वें नंबर पर अंजलि अरोड़ा, 7वींअब्दु रोज़िक है। इसके अलावा, आठवें एकनाथ शिंदे, 9वें पर प्रवीण तांबे और 10वें नंबर पर Amber Heard रहें हैं।