Halloween 2023: दुनिया भर में आज के ही दिन हैलोवीन सेलिब्रेट किया जाता हैं। इसका प्रचलन पहले विदेशो में ही था लेकिन धीरे-धीरे अब ये भारत में भी सेलिब्रेट किया जाने लगा हैं। भारत में भी इसकी शुरूआत बॉलीवुड जगत से की गई हैं। आज जिंदगी में लोग इसके बारे में जानते तो हैं लेकिन इसको बहुत कम लोग ही सेलिब्रेट करते हैं। हैलोवीन का मतलब लोगो को लगता हैं कि भूतो का दिन और कई लोगो के मन में ये आशंका बनी रहती हैं कि ये पर्व क्यो सेलिब्रेट किया जाता हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

हैलोवीन आज के ही दिन क्यो मनाते-

हैलोवीन (Halloween Trick or Treat) हर साल 31 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस दिन लोग डरावनी कास्ट्यूम में नजर आते हैं और कई जगहों पर तो जो सबसे ज्यादा डरावनी कास्टूयम व मेकअप करता हैं। उसको प्राइज दिया जाता हैं। आज दुनिया भर में हैलोवीन से लिब्रेट किया जा रहा हैं। इस दिन लोग भूतिया कास्ट्यूम पहनते हैं और एक-दूसरे को ट्रिक और ट्रीक (Trick or Treat) कहते हैं। पश्चिमी देशो में मनाया जाने वाला ये फेस्टिवल अब भारत में भी तेजी से फैल रहा हैं। इस दिन आत्माओं को डराने के लिए लोग भूतियां गेटअप में नजर आते हैं।

मान्यताओं की मानें तो इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं धरती पर प्रकट होती हैं व जीवित लोगों के लिए परेशानी खड़ी करती हैं। इसलिए बुरी आत्माओं को डराने के लिए लोग भूतिया कॉस्टट्यूम में नजर आते हैं।

हर जगह आग जलाना व उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां फेकी जाती हैं। कद्दू में कैंडिल जाकर आत्माओं को रास्ता दिखाया जाता हैं या घर के बाहर लटका दिया जाता हैं। ताकि बुरी तरह से आत्माएं घर में प्रवेश ना कर पाएं।

इस दिन को ईसाई समुदाय में 31 अक्टूबर को सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन कहा जाता हैं। तो वहीं अगले दिन से नए वर्ष की शुरूआत की जाती हैं। 1 नवंबर को ऑल सेंट्स डे कहा जाता हैं। ऑल सेट्ड डे के एक दिन पहले यानि ईव पर हैलोवीन ईव मनाया जाता हैं।