Children's Day का क्या हैं महत्व जानिए व क्यो मनाया जाता हैं
Happy Children's Day : आज पूरे भारत में चिल्ड्रेन-डे के रूप में मनाया जा रहा हैं। इस दिन का हर एक बच्चे को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर लोग इस पर्व को मनाते हैं। चिल्ड्रेन डे बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता हैं। किसी भी देश का भविष्य बच्चे ही होते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री Pandit Jawaharlal Nehru को 'चाचा नेहरू' कहा जाता हैं। क्योकि ये बच्चो के बीच खासकर लोकप्रिय थे।उनका मानना था कि देश के बच्चों के लिए शिक्षा सबसे जरूरी हैं। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।
पहले 20 नवंबर को मनाते थे चिल्ड्रेन डे-
भारत में चिल्ड्रेन डे की शुरुआत 1956 से हुई थी। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के तहत 20 नवंबर को Universal Childrens Day के रूप में मनाया जाता हैं। बता दे कि जब 1964 में पं. नेहरू की मृत्यु हुई, तो ये फैसला किया गया कि उनकी जयंती वाले दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
इसके लिए भारतीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती को बाल दिवस के रूप मनाया जाएगा। उस दिन से लेकर 14 नवंबर को देश में Bal Diwas के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन स्कूलो में व जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए इन सब कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता हैं।
आज के बच्चे कल का भविष्य-
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनते ही कई सारे संस्थानो का निमार्ण कराया था। जिसमें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जैसे अग्रणी संस्थानों को बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि 'आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें बड़ा करेंगे, वह देश का भविष्य तय करेगा।