Holi 2023 : होली के त्यौहार भारतवर्ष के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। ये काफी हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। तो वहीं होली के त्यौहार में सबसे ज्यादा पानी का प्रयोग किया जाता हैं। भले ही होली से पहले लोगो द्वारा ये कहा जाता हैं कि होली के दिन कम से कम पानी का प्रयोग करे। लेकिन इसके बावजूद भी लोग होली के दिन पानी बर्बाद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि होली के दिन पानी ना बर्बाद करने से हम कितना पानी सेव कर सकते हैं।

होली के दिन कितना पानी बर्बाद होता हैं-

होली के दिन बर्बाद होने वाले पानी का आकड़ा काफी भयावह हैं। रिपोर्टस के अनुसार होली खेलने में एक व्यक्ति कम से कम दो बाल्टी पानी का प्रयोग करता हैं। इसका मतलब हुआ कि लगभग 30 लीटर पानी खर्च करता हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 5,00,000 लोग पानी से होली खेलते हैं तो करीब 150 लीटर पानी बर्बाद होगा। जोकि काफी ज्यादा मात्रा हैं।

रंग मिले पानी के नुकसान-

बता दे कि रंग मिला हुआ पानी काफी नुकसान दायक होता हैं।

  • क्योकि रंग बनाने के पानी में मिलने से त्वचा व शरीर को काफी नुकसान पहुँचता हैं। लेकिन कभी-कभी तो कई दिनों तक रंग शरीर से निकलते भी नहीं हैं।
  • होली खेलने से काफी गंदगी फैंल जाती हैं। और जब धुलाई किया जाता हैं तो वह कैमिकल युक्त पानी नदीं में मिलकर उसे और दूषित करता हैं।
  • कई बार हानिकारक केमिकल वाले रंगो को भी पानी में मिलाकर प्रयोग करने से लोगो को स्किन एलर्जी हो जाती हैं।

समाधान-

होली में जितना हो सके कम से कम पानी का प्रयोग करना चाहिए। व अपने आस-पास के लोगो को भी प्रेरित करना चाहिए। क्योकि होली खुशियों को बांटने का त्यौहार ना की पानी बर्बाद करने का