OK Word History: क्या आपको पता हैं, जिस Ok को आप बार-बार अपने बातो में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस शब्द कि उत्पत्ति कैसे हुई हैं। और कैसे हुआ हैं, ये वर्ड इतना ज्यादा पॉपुलर, कुछ लोगों का मानना है कि ये अंग्रेजी नहीं बल्कि स्पेनिश से आया शब्द है। लेकिन असल में ये अमेरिकी अंग्रेजी शब्द है।

जानिए कैसे हुई OK शब्द की उत्तप्ति-

ओके शब्द को लेकर कई सारी कहानियाँ हैं। लोगो का कहना हैं, कि यह शब्द स्पेनिश से आया हैं। लेकिन असली में ये अमेरिकी शब्द हैं। इस शब्द को हर एक जगह अलग-अलग तरीके से बोला जाता हैं। अगर ओकी तो कहीं ओकेज, कहीं ओकेई के तौर पर इसे बोला जाता है। लेकिन आपको सुनने के बाद पता चल जाएगा कि ओके बोला जा रहा हैं। जबकि एकेडमिक लोग इस शब्द के प्रयोग को बाजारी शब्द मानते हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि ये यांकी (YANKEE) शब्द है। जो ज्यादा गंभीरता जाहिर नहीं करता हैं।

रेड इंडियन भाषा का शब्द है Okay-

ऐसा कहा जाता हैं,कि ओके किसी रेड इंडियन भाषा का शब्द है. इसकी भी कहानी है. अमेरिका में रेड इंडियन भाषा के बहुत से शब्द प्रयोग किए जाते हैं। अमेरिकी राज्यों में आधे राज्यों का नाम रेड इंडियन है। जैसे- ओकलाहामा, डकोटा, उडाहो, विस्किनसन, उहायो, टेनेसी

Ok की कहानी-

ओके शब्द की कहानी अमेरिकी रेलवे के पोस्टल क्लर्क की कहानी ओके से जुड़ी मिलती है। जिसका नाम Obaidiah Kelly था। हर पार्सल पर निशानी के लिए वह अपने नाम के प्रारंभ के अक्षर OK लिख देता था। जिसे लोग ये समझते कि ओके का मतलब सबकुछ ठीक हैं। लेकिन वहीं कई लोगो का कहना हैं कि,अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन ने All Correct के स्थान पर उसके संक्षिप्त रूप oll correct के ग़लत हिज्जे अथवा ओके का चलन किया था। भारत और पाकिस्तान में माना जाता है कि ओके का चलन जार्ज वाशिंगटन या अब्राहम लिंकन ने दिया था।. लेकिन वहीं कुछ लोग किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस शब्द की शुरुआत की बात को गलत मानते हैं।