ICAR AIEEA 2022:भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

ICAR AIEEA 2022; नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रवेश परीक्षा 2022 (ICAR AIEEA application form 2022) में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ICAR की अधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा। तथा प्रवेश परीक्षा की भाषा AIEEA (UG) के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनो-ही होगी। तो वहीं, AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D) के लिए पेपर की भाषा अंग्रेजी तय की गयी हैं।
ICAR AIEEA 2022 Registration Date-
ICAR Registration 2022 Last Date; नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रवेश परीक्षा 2022 में आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2022 हैं। तथा 19 तारीख तक ही उम्मीदवारो द्वारा फीस जमा करने की लास्ट तारीख हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र के विवरण में सुधार के लिए 21 अगस्त से 23 अगस्त 2022 तारीख तय की गयी हैं।
How to apply for ICAR AIEEA 2022 Registration-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक साइट icar.nta.nic.in पर जाएं।
- पाठ्यक्रम के आधार पर होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यार्थी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर आईसीएआर एआईईईए (यूजी) - 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- विभाग द्वारा जारी आवश्यक विवरण भरकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
- अभ्यार्थी एक बार फिर से लॉग इन करें।
- तथा अब आवेदन पत्र भरकर जमा कर दे।
- विभाग द्वारा माँगे गये आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दे।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब फॉर्म डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।