IMA पासिंग आउट परेड में मिलेंगे, देश को मिलेंगे 314 जेंटलमैन कैडेट्स, जानिए इनके बारे में
IMA Passing Out Parade 2022: इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में शनिवार को पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जाएगा। आईएमए के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देशभर के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होने वाला हैं। भारतीय कैडेट्स के अलाा 30 कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर 344 कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 314 युवा अफसर मिलेंगे।
इस साल IMA पासिंग आउट परेड में उत्तर प्रदेश के 51 कैडेट्स, उत्तराखंड के 29 कैडेट्स, हरियाणा के 30 कैडेट्स, पंजाब के 21 कैडेट्स, राजस्थान के 16 कैडेट्स, हिमाचल प्रदेश के 17 कैडेट्स, बिहार के 24 कैडेट्स भी शामिल होंगे। तो वहीं, 11 मित्र देशों के 30 कैडेट भी सैन्य अकादमी से कोर्स पूरा कर चुके हैं। जो इस परेड का हिस्सा बनेंगे।
IMA से पास होने वाले 30 विदेशी कैडेट्स में भूटान के 13 कैडेट्स, मालदीव के 3 कैडेट्स, म्यांमार का 1 कैडेट, नेपाल के 2 कैडेट्स, श्रीलंका के 4 कैडेट्स, सूडान का 1 कैडेट, तंजानिया का 1 कैडेट, तुर्किस्तान का 1 कैडेट, वियतनाम का 1 कैडेट, उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट और तजाकिस्तान के 2 कैडेट्स इस परेड का हिस्सा बनेंगे।
पिछले साल इस 11 दिसंबर को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उत्तराखंड के देहरादून में चेतवोड बिल्डिंग ड्रिल स्क्वायर में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शामिल होंगे।