Independence Day 2022: भारत के आजादी के 75वें वर्षगांठ पर पहली बार बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान को प्रोत्साहित करने वाली संस्था स्पेस किड्ज इंडिया ने तिरंगे को धरती से 1,06,000 फुट की ऊंचाई पर फहराया गया। आसमान हो या फिर समुद्र हो, हर जगह तिरंगा फहराया गया है। पूरा देश आज तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दिख रहा हैं। आज के दिन भारत द्वारा कई सारे रिकार्ड भी बनाये गये हैं।


स्पेस किड्स ने फहराया धरती से ऊपर झंडा-

स्पेस किड्ज इंडिया ने कहा है, "पृथ्वी के ऊपर झंडा फहराना उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और उन्हें श्रद्धांजलि का प्रतीक है और उन लोगों पर गर्व करने वाली बात है जो भारत को हर रोज गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होने पहली बार धरती से 30 किलोमीटर ऊचाँई पर तिरंगा झंडा लहराया हैं। इसके साथ ही स्पेस किड्ज इंडिया ने हाल ही में धरती की निचली कक्षा के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च किया है।

अंतरिक्षयात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भारतीयों को दी बधाई-

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में वर्तमान में काम कर रहे अंतरिक्षयात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भारतीयों को 75वें वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा- "स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारत को बधाई देना मेरे लिए खुशी की बात है. मुझे यह कहते हुए भी खुशी हो रही है कि दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां स्पेस और विज्ञान मिशनों पर इसरो के साथ मिलकर काम किया है."

राजा चेरी ने दी बधाई-

भारतीय मूल के अंतरिक्षयात्री राजा चेरी ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. नासा के अंतरिक्षयात्री राजा चेरी हाल ही में 6 महीने के मिशन के बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी की यात्रा पर से वापस आये हैं। उन्होने भी भारत को स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा- "स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुझे भारतीय प्रवासी याद आ रहा है जिसे मैंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से देखा था. यही से मैंने अपने पिता के शहर हैदराबाद को चमकते हुए देखा था. नासा एक ऐसी जगह है जहां हर दिन भारतीय अमेरिकी कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। "

इसके अलावा समुद्र में फहराया गया तिरंगा-

स्पेस किड्स द्वारा पहली बार धरती से जहाँ 30 किलोमीटर ऊपर तक झंडा फहराया गया वहीं पर अंडमान निकोबार के गहरे समुद्र में भी तिरंगा फहराया गया है।