Indian Navy Day History:समुद्र से भारत पर किसी भी प्रकार का आक्रमण ना हो इसकी जिम्मेदारी भारतीय नौसेना की हैं। भारतीय नौसेना ने कई बार भारत पर हमले की फिराक में आने वाले देशों के जहाजों, सबमरीन को खदेड़ा हैं। आज के दिन को भारतीय नौसेना स्थापना दिवस के रूप में मनाती हैं। इस वर्ष इस दिवस की थीम नौसेना राष्ट्र की रक्षा में समर्पित हैं।

इस थीम के पर भारतीय नौसेना अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना चाहती हैं। आज के दिन भारतीय नौसेना के विभिन्न बेसों व जहाजों पर समारोह आयोजित किया जाता हैं। समारोहों में भारतीय नौसेना के जवानों को सम्मानित किया जाता हैं। भारतीय नौसेना भारत के सशस्त्र बलों का एक महत्वपूर्ण का हिस्सा हैं। ये भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने व भारत के आर्थिक हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।

नौसेना दिवस का इतिहास-

इसकी स्थापना 4 दिसम्बर 1971 को की गई थी। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के प्रयासों व उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए भी इस दिवस की शुरूआत की गई थी। यह दिवस भारतीय नौसेना की ताकत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भारतीय नौसेना ने बड़ी भूमिका निभाई व युद्ध में सफलता हासिल की थी।

यह दिन वीर नाविकों को याद करने का हैं, जिन्होंने देश की सेवा की हैं या आज भी कर रहे हैं। यह भी एक अवसर हैं कि हमारे देश की रक्षा करने वाले वीरों को याद किया जाए। इस दिन भारतीय नौसेना अपनी प्रभावशाली नौसेनिक परेड व नवीनतम नेवल टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करती हैं। यह भी समुद्री सुरक्षा के महत्व को समझाता हैं। भारत की नौसेना विश्व की शीर्ष 10 नौसेनाओं में से 7वें नंबर पर हैं। ये नौसेना दक्षिण एशिया में सबसे शक्तिशाली हैं।

नौसेना के प्रमुख काम-

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
  • भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना
  • आपदा राहत और बचाव कार्यों में भाग लेना
  • भारत के आर्थिक हिंतो की रक्षा करना