Israel vs Palestine War: इजराइल व फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी हैं। ये देश छोटा अवश्य हैं लेकिन दुनिया के ताकतवर देशों के लिस्ट में इसका नाम शामिल हैं। इसकी आबादी केवल 90 लाख हैं। इजराइल की अर्थव्यवस्था व सुरक्षा नीति दुनिया में बेहद मजबूत मानी जाती हैं। इजराइल को स्टार्टअप नेशन भी कहा जाता हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इतना छोटा देश स्टार्टअप नेशन कैसे बन गया हैं।

इजराइल व फिलिस्तीनी हमास के बीच बीते शनिवार से युद्ध जारी हैं। इन दोनों देशों का विवाद सालों पुराना हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है। जब इन दोनों देशो के बीच युद्ध हो रहा हो। इससे पहले भी कई बार दोनों देश आमने-सामने आए हैं।

इजराइल की सरकार स्टार्टअप के लिए फंडिंग आदि प्राप्त करने के लिए पहल करता हैं। इसके साथ ही स्टार्टअप के लिए कई कार्यक्रमों का भी आयोजन करता हैं। जिस कारण पैसा जुटाना नए स्टार्टअप के लिए आसान हो जाता हैं। सरकारी की तरफ से भी इन स्टार्टअप को मद्द दी जाती हैं। इस कारण यहाँ पर स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं।

इजराइल ने देश के विकास व अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए 1990 में हाई-टेक क्रांति शुरू की हैं। इजराइली स्टार्टअप बाजार तेल अवीव के तकनीकी केंद्र से शुरू होता हैं। जो यरूशलेम व उससे आगे दक्षिणी रेगिस्तानी शहर बीयर-शेवा तक फैला हुआ हैं। इजराइल को स्टार्टअप नेशन का नाम मिलने का एक कारण सरकारी व निजी उद्यमों का सक्रिय प्रोत्साहन हैं। देश पारदर्शिता व सहयोग के महौल का दावा करता हैं। उद्यमी उभरते लोगों का समर्थन करने व इनोवेशन करने में आगे रहते हैं।

क्यो कहा जाता स्टार्टअप नेशन-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल का 4.8 बिलियन उद्यम पूंजी निवेश स्टार्टअप्स में है व इसका 85 फीसदी विदेशी निवेशकों से आता हैं। इजराइल अपनी जीडीपी का करीब 4.3 फीसदी रिसर्च व विकास पर निवेश करता हैं। गूगल, एप्पल, मेटा, माइक्रोसाफ्ट समेत लगभग 350 दिग्गज कंपनियों के रिसर्च सेंटर इजराइल में हैं। ज्यादातर स्टार्टअप स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, फोन ऐप, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा व एआई जैसे क्षेत्रों में से एक हैं।

इजराइल में प्रति व्यक्ति स्टार्टअप की संख्या दुनिया में सबसे अधिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो इजराइल में लगभग 1400 लोगों पर एक स्टार्टअप हैं। जिसका मतलब हैं कि यहाँ 1400 की जनसंख्या पर एक व्यक्ति न किसी कंपनी का मालिक हैं। यहाँ के लोग रिसर्च व इनोवेशन में भी आगे रहते हैं।