JEE Main Admit Card 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8 अप्रैल 2023 जेईई मेंन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main 2023 Session 2 Admit Card डाउनलोड करने के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in पर जाए। जेईई मेन हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इस साल जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले विद्यार्थी की संख्या 9 लाख से ज्यादा बताई जा रही हैं। इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की शुरूआत 6 अप्रैल 2023 यानि आज से शुरू होगी। जो उम्मीदवार 12 अप्रैल 2023 तक चलने वाले हैं। इसके अलावा 13 व 15 को रिजर्व तारीखों के तौर पर देखा गया हैं। हर दिन होने वाली परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखो पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ये एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा के लिए रिलीज किया गया हैं।

एनटीए ने आज यानि 6 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। ये 8 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड हैं। आज से जेईई मेन 2023 के दूसरे और फाइनल सेशन के एग्जाम की शुरूआत हो रही हैं। ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन एग्जाम 6,8,10,11,12,13 और 15 अप्रैल 2023 को होगा। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड चेक कर ले।

कैसे करे JEE Main Admit Card 2023 डाउनलोड-

  • सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स भर दे।
  • जिसके बाद उम्मीदवारो का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर उम्मीदवार इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।