JEE Main 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2023 एग्जाम का ऐलान जल्द ही करने वाला हैं। जिसके लिए JEE Mains 2023 के लिए वे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस एग्जाम में 12वीं क्लास पास कर ली है या फिर वे इस साल 12वीं में पढ़ रहे हैं अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य सब्जेक्ट के तौर पर होने के साथ केमेस्ट्री और बायोलॉजी होना चाहिए। जेईई मेन्स एग्जाम के लिए कोई एज लिमिट नहीं हैं। लेकिन जिस संस्थान में एडमिशन लेंगे, वहां की एज लिमिट को लेकर बनाए गए नियम का पालन करें. रजिस्ट्रेशन नंवबर माह से शुरू हो जाएगे।

JEE Main 2023 Exam Date-

एनटीए नवंबर 2022 के तीसरे हफ्ते में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरूआत कर सकती हैं। तथा JEE Main 2023 सेशन 1 जनवरी में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित किया जाएगा, जबकि सेशन 2 का आयोजन अप्रैल 2023 में आयोजित होने वाली है। 2021, 2022 में बोर्ड एग्जाम पास करने वाले और 2023 में बोर्ड एग्जाम देने वाले उम्मीदवार एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं। दूसरे सेशन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म मार्च में जारी किए जाएंगे।

JEE Main 2023 Exam Pattern-

यदि हम जेईई मेंस के सिलेब्स की बात करे तो जेईई मेन्स के एग्जाम पैटर्न में किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं मिली हैं। जेईई मेन एग्जाम दो सेक्शन में होता हैं। सेक्शन ए में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे, जबकि सेक्शन बी में वो सवाल होते हैं। जिनके जवाब नंबरों में देने होंगे। सेक्शन ए पूरी तरह से अनिवार्य होता हैं। इसमें हर एक सही जवाब के लिए चार नंबर दिए जाते हैं।

JEE Main 2023 रिजर्वेशन -

  • जनरल (EWS कैटेगरी) के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं।
  • ओबीसी (NCL) के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं।
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं।
  • दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।