JEE Main 2023 Session 2 Exam City Slip : जेईई मेन 2023 सेशन 2 की परीक्षा नजदीक आ गई हैं। तो वहीं विभाग द्वारा सिटी स्लिप नहीं जारी करने की वजह से जो अभ्यार्थियों की चिंता थी। आज उनकी ये चिंता दूर हो गई हैं क्योकि विभाग द्वारा आज जेईई मेन 2023 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया हैं।

बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन एग्जाम सेशन 2 की एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दिया हैं। जो उम्मीदवारो ने इस साल की जेईई मेन परीक्षा दे रहे हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी पा सकते हैं। और यही नहीं जिन उम्मीदवारो ने अभी तक अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं किया हैं और देखा नहीं हैं। वो नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं और डाउनलोड कर प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारो को रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन जैसे डिटेल्स की आवश्यकता पड़ेगी।

How to Download JEE Main 2023 Session 2 City Slip-

  • एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए अभ्यार्थी सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होते ही उम्मीदवार वहाँ दिए लिंक JEE Main 2023 Exam City Slip पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होते ही वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी स्लिप नजर आएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।

JEE Main 2023 Session 2 Exam Date-

बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा पूरे देश में जगह-जगह पर जेईई मेन 2023 सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 6 अप्रैल 2023 को कराया जाएगा। जिसके लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया हैं। तो वहीं एनटीए द्वारा अभ्यार्थियों को अफवाहो से दूर रहने की सलाह दी गई हैं।

JEE Main 2023 Session 2 Admit Card -

जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रो का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। विभाग द्वारा एग्जाम के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर समय-समय पर नजर बनाए रखे।