JEE Main 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट करे चेक

JEE Main 2023 Session1Exam Result: जेईई मेन 2023 परीक्षा सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी हो गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने जेईई मेन 2023 का परीक्षा दिया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। EE Main 2023 Session 1 एग्जाम के लिए परीक्षाओं का आयोजन 24 जनवरी 2023 से लेकर 01 फरवरी 2023 तक चला था। तो वहीं पेपर 2 का आयोजन 28 जनवरी को हुआ था। जबसे जेईई मेन्स की परीक्षा NTA द्वारा एग्जाम कराया जा रहा हैं। तबसे इस परीक्षा में आज तक की सबसे ज्यादा संख्या में स्टूडेंट शामिल हुए हैं। इस बार परीक्षा देने के लिए कुल 9 लाख छात्रो ने रजिस्ट्रेसन कराया था। जेईई मेन का सेंटर इस बार अलग-अलग शहरो में कुल मिलाकर 290 सेंटर्स पड़े थे।
कैसे करे JEE Main 2023 Result चेक-
JEE Main 2023 Session 1 एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाए।
- जहाँ होमपेज ओपन हो जाएगा।
- अब वहाँ दिए लिंक JEE Main 2023 Session 1 Result पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद उम्मीदवार वहाँ रोलनंबर, डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी दर्ज कर दे।
- जिसके बाद उम्मीदवारो का रिजल्ट उनकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे उम्मीदवार डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।