JEE Main Answer Key 2023: जिन उम्मीदवारो ने जेईई मेन परीक्षा दी हैं। उनके लिए आज एनटीए ने जेईई मेन2023 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया हैं। बता दे कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन JEE Mains 2023 की उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी थी। यह आंसर-की उम्मीदवार पीडिएफ फार्म में देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारो को जेईई मेन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ से डाउनलोड कर इसपर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

जेईई मेन्स की फर्स्ट सेशन की परीक्षा जो कि 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक आयोजित कराई गई थी। उसके लिए ये आंसर-की जारी की गई हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारो के पास पासवर्ड, डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर व अन्य जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार इस आंसर-की को डाउनलोड कर ले। और इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले। यदि उम्मीदवारो को आंसर-की में दिए हुए किसी सवाल पर आपत्ति हैं। तो वो उस सवाल को चैंलेज कर सकते हैं।

कैसे करे JEE Main Answer Key Download-

जिन उम्मीदवारो ने अभी तक जेईई मेन 2023 के लिए आंसर की नहीं डाउनलोड कि हैं। वो इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाए।
  • वहाँ पर होम पेज ओपन हो जाए।
  • उसके बाद लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद लॉगिन आईडी दर्ज करे।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिटं आउट निकाल सकते हैं।

JEE Mains 2023 Answer Key पर कैसे दर्ज करे आपत्ति-

  • उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के बाद वहीं से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • उसे लिए लिंक JEE Main 2023 Answer Key Challenge पर क्लिक करे।
  • जो सवाल आपको गलत लगे, उसे सलेक्ट कर चैलेंज कर दे।
  • और अपने प्रूफ डाक्यूमेंट पीएडीएफ फार्म में अपलोड़ कर दे।
  • अंत में फीस जमा कर दे।

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति-

जेईई मेन्स 2023 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारो के पास 4 फरवरी 2023 शाम 7.50 मिनट तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार प्रोविजन आंसर-की पर आपत्ति दर्ज नहीं करा पाएंगे।