अब 60 साल की उम्र में नहीं होगा रिटायरमेंट, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
Retirement Age- सरकारी नौकरियों को लेकर इस समय हर तरफ युवा जी-जान लगाकर महेनत करता हैं, कि उसकी कही भी सरकारी नौकरी लग जाए। और ज्यादातर सरकारी नौकरियों में लोगो की रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष तय की गयी हैं। इसी को लेकर केरल सरकार द्वारा PSU कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र करीब 60 साल की थी। लेकिन विरोध-प्रदर्शन के चलते यह फैसला वापस लेना पड़ा हैं।
CMO ने यहां एक बयान में कहा, 'कैबिनेट की बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 60 साल करने के आदेश पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। तथा इसके आगे की कार्रवाई बाद में तय की जाएगी.' मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।
राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का विरोध इसलिए भी किया गया हैं क्योकि सबसे ज्यादा बेरोजगारी केरल में ही हैं। आपने अधिकतर पढ़े-लिखे लोगो के बारे में सुना होगा कि सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग केरल में हैं। आपको बता दे कि यहाँ पर अधिकतर लोग पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पिछले साल जून में 37.71 लाख लोगों ने Employment Exchange में अपना नाम दर्ज कराया था। तो वही इस साल मई में यहां बेरोजगारी दर 11 प्रतिशत से भी ज्यादा थी। दो साल पहले यहां 27.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर दर्ज करायी गयी थी।
केरल में रिटारयमेंट की उम्र 56-
जहाँ पर कई राज्यों में रिटायरमेंट की उम्र 58 साल है जबकि अधिकतर राज्यों में यह उम्र 60 साल है। मगर केरल एक ऐसा राज्य हैं, जहाँ पर 56 साल की उम्र में ही सरकारी कर्मचारी रिटायर हो जाते थे। इस साल जनवरी में ही इसे एक साल बढ़ाने की तैयारी हुई थी। बजट पेश करने के दौरान इसे बढ़ाकर 57 साल कर दिया गया था। इस फैसले के साथ ही ग्रेच्युटी में बदलाव हो गया, जो राज्य सरकार के लिए एक बड़ा कदम साबित हुआ था। पिछली सरकार ने पूरे राज्य में रिटायरमेंट की उम्र को 56 साल कर दिया था।