Knowledge: आज के दौर में पढ़ाई हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं। कुछ लोग तो यहाँ तक मानते हैं कि आप भूखे रह सकते हैं लेकिन बिना शिक्षा के नहीं रह सकते हैं। यानी आज के समय में सबसे अनिवार्य यदि कोई वस्तु हैं। तो वो शिक्षा हैं, बता दे कि आज भी लोगो के मन में यही सवाल हैं कि इंसान के बीच ये पढ़ने की कला कैसे विकसित हुई थी। यानी कौन-सी चीज थी। जिसने इंसानों को पढ़ाई की तरफ आगे बढ़ाया था।

कब से शुरू हुई पढ़ाई-

बता दे कि इसका इतिहास काफी पुराना हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लिखना पढ़ना कई हजार साल पहले ही शुरू हो गया था। लेकिन विज्ञान पढ़ाई को लेकर कुछ और ही तर्क देता हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार रिसर्च स्कॉलर मैरियन वुल्फ का कहना हैं कि पढ़ाई एक कला हैं। जिसकी शुरूआत कुछ छह हजार साल पहले हुई थी। वो आगे कहती हैं कि इसकी शुरूआत कुछ इस तरह की गिनती से हुई थी। जैसे कि हमारे पास शराब की कितने बर्तन या भेड़े हैं। जब वर्णमाला बनाई गई तो उसके जरिए इंसानों ने किसी चीज को पढ़कर याद रखने व जानकारियों को प्राप्त करने की कला सीखी थी।

भारत में जब भी कोई बच्चा पढ़ाई करने में तेज होता हैं। तो लोग कहते हैं कि इस बच्चे का दिमाग बहुत तेज हैं। तो वहीं जब कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर होता हैं। तो लोग कहते हैं कि इसका दिमाग कमजोर हैं। बता दे कि पढ़ाई का दिमाग में बहुत लेना-देना हैं। आप जो कुछ भी पढ़ते है या सीखते हैं वो आपको दिमाग के जरिए ही होता हैं। दिमाग में दस अरब से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं व इन्हीं के माध्यम से दिमाग सूचनाओं का आदान-प्रदान करता हैं। यानी पढ़ाई करने व पढ़ी हुई चीजों को याद करने में भी इन्हीं न्यूरॉन्स की आवश्यकता होती हैं।