World Population Day 2023: जानिए दुनिया की आबादी कितनी पहुँच चुकी है व हर मिनट कितनी बढ़ोत्तरी हो रही हैं
2023 में इतनी बढ़ी आबादी-

World Population Day 2023: कल यानि 11 जुलाई 2023 को पूरी दुनिया में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया गया हैं। दिन-प्रतिदिन दुनिया की बढ़ती हुई आबादी दुनिया के लिए एक खतरा साबित हो रही हैं। भारत की जनसंख्या तो चीन की जनसंख्या को भी पीछे छोड़कर आगे बढ़ गई हैं। हर साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर थीम रखी जाती हैं। इस साल भी वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर थीम रखी गयी हैं। इस बार की थीम- लैंगिक समानता (World Population Day 2023 Theme) जिसका मतलब हुआ हैं दुनिया की आधी अबादी यानि महिलाओं को भी आगे लाने व अधिकार संपन्न करने के पूरे उपाय
2023 में इतनी बढ़ी आबादी-
2022 में 11 जुलाई को दुनिया की आबादी को कैलकुलेट करने वाले WorldOMeter ने बताया था कि दुनिया की आबादी तब 795 करोड़ थी। आज ये मीटर बता रहा हैं कि अब हमारे दुनिया की आबादी 804 करोड़ हो चुकी हैं। इस लिहाज से देखे तो इस साल दुनिया की आबादी करीब 9.5 करोड़ के आसपास बढ़ गई हैं। तो वहीं चिकित्साशैली में लगातार बढ़ोत्तरी की वजह से मरने वालो की संख्या में कमी होती जा रही हैं।
हर मिनट पैदा हो रहे इतने बच्चे
दुनिया में हर मिनट में WorldOMeter के कैलकुलेटर के अनुसार तेजी से बढ़ रही हैं। बता दे कि हर मिनट 246 नवजात शिशु दुनिया में आ रहे हैं। दुनिया भर में 100 करोड़ आबादी होने में 1800 साल लगे हैं। तो वहीं अब दुनिया भर में जनसंख्या का जो विस्फोट हुआ हैं। वो काफी चिंताजनक हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा किसकी जनसंख्या-
धर्म के आधार पर देखें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा आबादी ईसाइयों की हैं। तो वहीं मुस्लिम दूसरे नंबर हैं। क्रिश्चियन दुनिया में 31 फीसदी हैं। तो मुस्लिम 23 फीसदी हैं।